झांसी। लायंस क्लब इंटरनेशनल 321 B2 की शाखा लायंस क्लब उड़ान द्वारा मंडल अध्यक्ष सम्मति सर्राफ क़े जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय झांसी के नेत्र विभाग में क्लब के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मा, बिस्किट, मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान मरीज को मरीजों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
कार्यक्रम का आयोजन क्लब की चार्ट सदस्य नीतू साहू की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ इस विशेष दिन को जन सेवा के रूप में समर्पित किया गया है।
इस सेवा कार्य में लायन राकेश साहू नेताजी, लायन श्रद्धा, लायन मनमोहन नामदेव, लायन सीमा साहू, लायन जितेंद्र साहू, लायन डॉक्टर तेज प्रताप सिंह एवं लाइन रेनू सहित अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभाई। सभी ने मिल कर मरीजों को सामग्री वितरित की। डॉक्टर आदित्य साहू का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।











