मेडीकल कॉलेज परिसर में 131 करोड़ की लागत से 500 बेड़ के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मण्डलीय समीक्षा के बाद में अमृत योजना अन्तर्गत झांसी पेयजल पुर्नगठन योजना तृतीय चरण की लागत 600.43 करोड़ है, का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलाशयों की भौतिक प्रगति 50 प्रतिशत ही पायी गयी, जिस पर उन्होने मैनपॉवर बढ़ाते हुये कार्य गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि झांसी महानगर के 29 जोन लाभान्वित हो सके। इस मौके पर उन्होने श्रमिकों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के साथ नगर में मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम खेल विभाग द्वारा 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाये गये प्रदेश के आधुनिक जिमेनियम हाल का लोकापर्ण किया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों से बात की और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी देखा और उनका मनोबल बढ़ाया।
मुख्यमंत्री द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कालेज में लगभग 131 करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल निर्माण के अन्तिम चरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल बुन्देलखण्ड के लिये बहुत उपयोगी सिद्व होगा। अतः कार्य को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।