झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि गाडी संख्या 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मी बाई-लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मी बाई के कोच संरचना में परिवर्तन किया गया है | गाडी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मी बाई-लखनऊ में 10 मई से तथा 11110 लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मी बाई में 11मई से सामान्य श्रेणी के कोच 03 के स्थान पर 02 रहेंगे | इस प्रकार अब इस गाडी में 15 कोच के स्थान पर 14 कोच रहेंगे | कोच संरचना इस प्रकार रहेगी – SLRD-2 , GS-02, GSCZ-06, GSCZAC-02, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान-02
उत्कल एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव बेलपहाड़ स्टेशन पर
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि गाडी संख्या 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (दैनिक) का अस्थाई ठहराव बिलासपुर मंडल के बेलपहाड़ स्टेशन पर निम्न प्रकार से दिया गया है-
| 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस(दैनिक) | स्टेशन
|
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस(दैनिक) |
| 11.11-11.13 | बेलपहाड़ | 12.23-12.25 |












