– प्रयागराज में अंतर मंडलीय रेल सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

प्रयागराज। 14 मई को रेलवे सुरक्षा बल/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज में अंतर मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ रवींद्र वर्मा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त प्रतियोगिता में उमरे के प्रयागराज, झांसी, आगरा मंडल, मुख्यालय तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीमें भाग ले रही है। उक्त प्रतियोगिता का पहला मैच प्रयागराज और झांसी मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में झांसी मंडल ने प्रयागराज मंडल को हराया। दूसरे मैच मे मुख्यालय टीम ने रेल सुरक्षा विशेष बल को हराया। गौरतलब है कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से रेलवे सुरक्षा बल के बेहतर खिलाड़ियों की एक टीम तैयार की जाएगी जो अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता के दौरान आर०एस०पी० सिंह मुख्य सुरक्षा आयुक्त/उ०म०रे०, मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल, आर०के० सिंह सुरक्षा आयुक्त सह प्रधानाचार्य/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र एवं उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय व मंडलों के सहायक सुरक्षा आयुक्त, निरीक्षक, उप निरीक्षक, स०उप निरीक्षक व स्टॉफ उपस्थित रहे।