Jhansi. भीषण गर्मी को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन आरपीएफ पोस्ट द्वारा यात्रियों को शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब झांसी के मार्ग दर्शन में निरीक्षक रविन्द्र कुमार कौशिक रेसुब पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन द्वारा प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर मटके रखकर शीतल जल की व्यवस्था हेतु अस्थाई निशुल्क प्याऊ लगाया गया।

प्याऊ का शुभारंभ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब झांसी आलोक कुमार द्वारा स्वयं यात्रियों को निशुल्क शीतल जल वितरित कर किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा बच्चों को बिस्किट के पैकेट भी बांटे गए। इस दौरान उप निरी हरिओम सिंह सिकरवार उप निरी यतेंद्र कुमार स उप निरी शशि भूषण मिश्रा व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।