होटल के बंद कमरे सड़ रही थी फंदे पर झूलती लाश, दुर्गंध ने खोला राज

0
32

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत कचहरी चौराहे के पास स्थित होटल विकास के कमरा नंबर 304 में दो दिन से सड़क रहा युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के नचनवारा निवासी हरि सिंह ठाकुर चार दिन पूर्व अपने परिवार से मन मुटाव होने पर घर से झांसी आ गया था। यहां वह होटल विकास में पहुंचा क्यों की इस होटल में उसका रिश्तेदार मैनेजर है। वह इस होटल के कमरा नंबर 304 में ठहर गया।

दो दिन से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और न ही उसकी आवाजाही हुई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को कुछ कर्मचारी होटल की छत पर काम कर रहे थे उसी दौरान उस कमरे से तीव्र दुर्गंध आने पर संदेह हुआ । इसके बाद कर्मचारियों ने कारण जानने के लिए उस कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। होटल कर्मचारियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हरि सिंह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

सूचना मिलते ही डायल 112 और नवाबाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने जांच पड़ताल व पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत व दुर्गंध से संभावना है कि मृतक ने दो दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सवाल यह है कि कमरे का कई दिन दरवाजा नहीं खुला पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। यदि दुर्गंध नहीं निकलती तो न जाने कितने दिन लटकी रहती लाश।

वही मैनेजर ने बताया कि मृतक हरिसिंह उसके गांव का रिश्तेदार है, ओर चार दिन से यही रुका था घर परिवार में विवाद हो गया था। इसकी सूचना मैनेजर ने उसके परिजनों को दो दिन पूर्व फोन पर दी थी लेकिन वह लोग उसे लेने नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here