दिनदहाड़े बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या

0
339

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका

दतिया मप्र संवाद सूत्र। मध्यप्रदेश के जिला दतिया में मंगलवार की सुबह सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। हमलावरों ने गोली मारकर बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी। इस घटनाक्रम से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि मृतक बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज था और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह करीब चार महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुलिस पुराने विवादों और आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

यह घटना उस समय हुई जब भाजपा पार्षद दतिया में मंदिर से लौट रहे थे। हमलावर कौन थे। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह मंदिर लौट कर चौराहे पर थे, तभी अचानक हमलावर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। इलाके में तनाव का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here