नालंदा बिहार संवाद सूत्र। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा शीतला मंदिर में चैती छठ मेले के दौरान अचानक श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नालंदा में हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी, किंतु अव्यवस्था के चलते मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह भगदड़ क्यों मची? इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती नहीं थी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया था।हादसे के प्रमुख बिंदु:
स्थान: मघड़ा शीतला माता मंदिर, दीपनगर, बिहारशरीफ (नालंदा)।
समय: चैत महीने का आखिरी मंगलवार (अत्यधिक भीड़)।
हताहत: 5 महिलाओं की पुष्टि (रिपोर्टों के अनुसार) और कई घायल।
कारण: मेले में अचानक मची भगदड़।
मान्यता: मघड़ा शीतला मंदिर एक सिद्धपीठ है, जहाँ 10 मार्च से तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ था।












