झांसी मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान, ₹5.35 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

0
7

झांसी। मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल में 30 मार्च को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान कुल 836 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे ₹5,35,485/- का राजस्व अर्जित हुआ। इसमें बिना टिकट यात्रा के 449 मामले, अनियमित यात्रा के 340 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनबुक्ड लगेज, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

झांसी मंडल के स्क्वाड एवं स्टेशन स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर व्यापक जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया तथा वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here