बुंदेलखंड में 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान हनुमान की विशाल भव्य प्रतिमा

0
9

2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर होगा अनावरण

छतरपुर मप्र। बुंदेलखंड के छतरपुर मप्र में आस्था का एक भव्य केंद्र बनने जा रही 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान हनुमान की विशाल भव्य प्रतिमा इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

छतरपुर में जानराय टोरिया (महोबा रोड) में 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित हनुमान जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। यह देश की पहली इतनी बड़ी अष्टधातु हनुमान प्रतिमा बताई जा रही है, जिसका अनावरण 2 अप्रैल 2026 (हनुमान जन्मोत्सव) पर किया जा रहा है। यह 171 क्विंटल से अधिक अष्ट धातु से बनी इस प्रतिमा को तैयार करने में लगभग तीन वर्षों का समय लगा है।

मंदिर प्रबंधन का दावा है कि यह देश की पहली इतनी विशाल अष्टधातु से निर्मित महावली हनुमान प्रतिमा है। इस अद्वितीय निर्माण ने छतरपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचकर प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

इस भव्य प्रतिमा का अनावरण 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर किया जाएगा। इस खास आयोजन को लेकर 24 मार्च से मंदिर परिसर में 9 दिवसीय धार्मिक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन रामचरितमानस महायज्ञ, कथा एवं भजन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिनमें देशभर के संत-महात्मा शामिल हो रहे हैं।

महंत भगवानदास सिंगारी का संकल्प हुआ साकार

मंदिर के महंत भगवानदास सिंगारी ने करीब 7 वर्ष पहले इस प्रतिमा के निर्माण का संकल्प लिया था। मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और दुकानों की आय से इस भव्य प्रतिमा को साकार किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित देशभर के कई ख्याति प्राप्त संत शामिल होंगे। उन्होंने भी मंच से इस पहल की सराहना करते हुए इसे छतरपुर के लिए गर्व की बात बताया है।

मुख्य विवरण:
स्थान: जानराय टोरिया मंदिर, छतरपुर, मध्य प्रदेश।
ऊंचाई: 51 फीट।
सामग्री: अष्टधातु (सोना, चांदी, तांबा, पीतल आदि – मुख्य रूप से 151 क्विंटल से अधिक पीतल)।
अनावरण: 2 अप्रैल 2026 (हनुमान जन्मोत्सव)।
विशेषता: यह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संकल्प से जुड़ी है और बुंदेलखंड के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक बन रही है। यह भव्य प्रतिमा अब छतरपुर की एक नई पहचान के रूप में उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here