झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की उत्तर पूर्वीय रेलवे में यार्ड रीमोडेलिंग का कार्य प्रगति पर है   | जिसके कारण निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है |

  • गाड़ी सं 02575 हैदराबाद-गोरखपुर 05.06.22 से ऐशबाग स्टेशन तक शोर्ट टर्मीनेट की जा रही है |
  • गाड़ी सं 02576 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 05.06.22 से गोरखपुर के स्थान पर ऐशबाग स्टेशन स्टेशन से प्रस्थान करेगी रही है |
  • गाड़ी सं 11079 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 02.06.22 से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर जाएगी तथा बस्ती स्टेशन पर समय 20:37-20:40 बजे एवं खलीलाबाद स्टेशन पर समय 21:12-21:14 बजे ठहराव लेगी |
  • गाड़ी सं 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 04.06.22 से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर बस्ती, गोंडा होते हुए लोकमान्य तिलक जाएगी तथा खलीलाबाद स्टेशन पर समय 08:10-08:12 बजे एवं बस्ती स्टेशन पर समय 08:37-08:40 बजे ठहराव लेगी |