झांसी। भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा वर्तमान वर्ष 2022 के राष्ट्रीय  रेल सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किये गये अमित गोयल वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय/झांसी का मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने श्री गोयल को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि, ये पुरस्कार इनको आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे, साथ ही साथ अन्य रेलकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन ) दिनेश वर्मा,  अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) विवेक मिश्रा  एवं शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे।