झांसी। 1 अप्रैल को डीएससीआर झांसी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी नंबर 12103 के पीछे से दूसरे जनरल कोच में दो नाबालिक बच्चे छूट गए हैं अटेंड करें, सूचना के अनुपालन में आरपीएफ पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह हमराह स्टाफ, टी.टी.ई./उरई चेतराम वर्मा हमराह स्टाफ के साथ बच्चों के पिता शाहरुख आब्दीन अपने परिजनों के साथ स्टेशन पर आए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जूही दो बच्चों को झांसी से उरई अपने साथ में लेकर आ रही थी कि पानी लेने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरी इसी दौरान गाड़ी चल दी जिससे वह गाड़ी में नहीं चढ़ पाई और उनके बच्चे और सामान उक्त कोच में रह गया।
उक्त गाड़ी के उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर आगमन पर उक्त कोच को अटेंड किया तो दो नाबालिक बच्चे लड़की हिबजा (06 वर्ष), लड़का इजहान (03 वर्ष) मिले जिनको उनके पिता व परिजनों द्वारा पहचान की गई। बाद बच्चों को उक्त कोच से उतारकर पोस्ट से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर चाइल्ड लाइंस उरई के समक्ष पाक-साफ स्वास्थ्य हालत में सकुशल उनके पिता, परिजनों को सामान सहित सुपुर्द किया।













