Jhansi। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा खैरार-भीमसेन रेल खंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | रागौल, भरुआसुमेरपुर और घाटमपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक  द्वारा स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधा का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को इन्हें ओर बेहतर करने के निर्देश दिये । उन्होंने स्टेशनों पर  ट्रेन संचालन तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओ को बारीकी से जांचा |

 पावर प्लांट 1980 मेगावाट  NUPPL साइडिंग के निर्माण  कार्य को पूर्ण करने का  लक्ष्य अक्टूबर 2022 का है | जिसे समय से पूर्ण करने हेतु मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा रेलवे तथा राइट्स (RITES) के मध्य समन्वय वार्ता  भी की गयी । उल्लेखनीय है कि खैरार- भीमसेन खंड (110 किलोमीटर) का दोहरीकरण झाँसी-खैरार-भीमसेन तथा खैरार- भीमसेन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसकी लम्बाई 411 किलोमीटर है |