झांसी। भारतीय रेल के कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना भारतीय सेना के ट्रेनिंग कार्यक्रम का एक आवश्यक भाग है | इसी क्रम में बुधवार को भारतीय सेना के 12 अधिकारी, 8 JCO तथा अन्य 25 अधिकारीयों को मंडल नियंत्रण कार्यालय की कार्यप्रणाली से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी | इस दौरान उनको  विभिन्न अनुभागों के साथ ड्यूटी चार्टर पर जानकारी दी गयी तथा उच्चतम तकनीकों के साथ रेल परिचालन सम्बंधित पूर्ण जानकारी क्रमबद्ध तरीके से साझा की गयी | इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा प्रयोग में लायी जा रही  प्रोद्योगिकी, जैसे FOIS, COIS तथा “कवच” के बारे में भी विस्तार से बताया गया |

इस ट्रेनिंग सैशन का उद्देश्य आर्मी तथा रेलवे के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल के मार्गदर्शन में मूवमेंट निरीक्षक एल. फ्रांसिस द्वारा किया गया |