श्री गिरधारी जू मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया हनुमंत लाल का प्राकट्योत्सव

0
6

– देर रात्रि तक भजनों के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे 

झांसी। बनगुवां नोटक्षीर स्थित गिरवरधारी जू (बड़े हनुमान जी) मंदिर में गुरुवार को अनंत बलवंत श्री हनुमंत लाल जू महाराज का प्राकट्य महोत्सव(हनुमान जयंती) बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया।

पवन पुत्र के जन्मोत्सव पर समूचे मंदिर परिसर को भव्यता से सजाया गया उस पर विद्युत की बिखेरी गयी अनुपम एवं मनमोहक छठा ने मानो सुंदरता में चार‌ चांद लगा दिये हों। बुंदेलखंड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज के पावन सानिध्य में हनुमानजी महाराज का विधिवत अभिषेक कर प्रात:पांच बजे मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रात:8 बजे श्रृंगार आरती उपरांत मंदिर प्रांगण में दिन भर चले भजन कीर्तन सुंदर‌ काण्ठ पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ के बीच भगवान के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं का अनवरत सिलसिला चलता रहा।

इस मौके पर बुंदेलखंड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने अनंत बलवंत श्री गिरवरधारी जू की महिमा का बखान करते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज कलियुग के साक्षात देवता हैं उन्हें माता जानकी ने अजय अमर होने का वरदान दिया था। गोस्वामी तुलसीदास मानस में लिखा है “अजय अमर गुण निधि सुत होऊ, करहु बहुत रघुनायक छोहू”।।

दिन भर‌ विविध धार्मिक आयोजन होते रहे। मंदिर प्रांगण में बनाये गये विशाल मंच से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ फिर अपराह्न चार बजे से मंच पर बरुआ सागर , आस पास ग्रामीण क्षेत्र सहित बुंदेलखण्ड क्षेत्र से अनेकों ख्याति प्राप्त कलाकारों ने फाग गायन किया तदुपरांत धार्मिक भजनों की धुनें छेड़ी जिस पर देर रात्रि तक श्रोता मंत्र मुग्ध होते रहे दूसरी प्रांगण में एवं के सायंकाल पांच बजे से शुरु हुये विशाल भंडारे में प्रसाद पाते रहे यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।

भण्डारे में माता बहिनों एवं पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने की पृथक पृथक व्यवस्था की गयी थी। पुरुष को पुरुष सेवादारों एवं माता बहिनों को ह्महिला सेवादारों ने भारतीय बेशभूषा में ही दर्शन कर भण्डारे में सेवा दी। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट प्रसादी पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर पुजारी मनु महाराज, पुजारी बालकदास महाराज एवं व्यवस्थापक पवनदास ने सभी व्यवस्थायें संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here