झांसी–लखनऊ इंटरसिटी व झांसी–लखनऊ चारबाग मेमू आंशिक निरस्त रहेंगी

0
33

झांसी। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कानपुर–कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर लिए गए मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गई कुछ ट्रेनों के संचालन को अब आंशिक रूप से बहाल करने का निर्णय लिया गया है.

पूर्व सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 64701/64702 वीरांगना–लखनऊ चारबाग मेमू को निरस्त किया गया था. अब नवीन व्यवस्था के तहत ये ट्रेनें निम्नानुसार संचालित होंगी—

11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी : 03.04.2026 से 13.04.2026 तक गोविंदपुरी स्टेशन तक संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी।

11110 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी : 03.04.2026 से 13.04.2026 तक गोविंदपुरी से संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी.

64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ चारबाग मेमू : 03.04.2026 से 13.04.2026 तक फतेहपुर तक संचालित की जाएगी। कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद्द रहेगी।

64702 लखनऊ चारबाग–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू : 03.04.2026 से 13.04.2026 तक फतेहपुर से संचालित की जाएगी। लखनऊ चारबाग से कानपुर के मध्य रद्द रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here