कीर्ति शेष जनकवि नाथूराम साहू “कक्का” स्मृति व सुकवि अशित मित्तल स्मृति सम्मान समारोह 

0
45

मुक्तक संग्रह “मन भी मिले” पर परिचर्चा व कवि सम्मेलन 

झांसी। साहित्यिक संस्था संकल्प झाँसी एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झाँसी के संयुक्त तत्त्वावधान में 5अप्रैल 2026 को राजकीय संग्रहालय में प्रातः 10:30 बजे से सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, नगर विधायक रवि शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के सुपौत्र इंजीनियर सौरभ गुप्ता करेंगे।

समारोह में जालौन के कवि नासिर अली “नदीम” कृत मुक्तक संग्रह “मन भी मिले” पर परिचर्चा होगी। समारोह में अन्य अतिथियों में के के गुप्ता प्रबन्धक भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, दिनेश प्रताप सिंह बुन्देला (बंटी राजा) पूर्व उपसभापति नगर निगम, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पुनीत विसारिया, अनिल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार जालौन, के पी सिंह वरिष्ठ पत्रकार उरई, विनोद भावुक वरिष्ठ साहित्यकार लखनऊ, डा. रेनु चन्द्रा – वरिष्ठ साहित्यकार उरई, गिरधर खरे वरिष्ठ साहित्यकार लखनऊ होंगे।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक एवं संकल्प के मीडिया प्रभारी रिपुसूदन नामदेव ने बताया कि समारोह में कीर्ति शेष जनकवि नाथूराम साहू “कक्का” स्मृति सम्मान 2026 नासिर अली (नदीम) जालौन कीर्ति शेष सुकवि अशित मित्तल स्मृति सम्मान-2026 राम शब्द (बेनूर) लखनऊ को दिया जाएगा। समारोह के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here