झांसी। हज़ूर साहिब नांदेड़ – हज़रत निज़ामुद्दीन के मध्य साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन
गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा हज़ूर साहिब नांदेड़ एवं हज़रत निज़ामुद्दीन के मध्य साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 07621/07622 हज़ूर साहिब नांदेड़ – हज़रत निज़ामुद्दीन – हज़ूर साहिब नांदेड़ विशेष गाड़ी का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 07621 (नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन) प्रत्येक शनिवार को अप्रैल माह की 11, 18, 25 तथा मई माह की 2, 9, 16, 23 एवं 30 तारीख को कुल 08 फेरों में संचालित होगी।
यह गाड़ी नांदेड़ से प्रातः 08:45 बजे प्रस्थान कर पूर्णा (09:35/09:45), परभणी (10:13/10:15), सेलू (10:50/10:51), परतूर (11:18/11:19), जालना (11:52/11:54), औरंगाबाद (12:55/13:00), मनमाड (15:35/15:50), जलगांव (17:55/17:57), भुसावल (18:35/18:40), खंडवा (20:55/20:57), इटारसी (23:20/23:30), भोपाल (01:50/01:55), बीना (04:00/04:02), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (05:45/05:50), ग्वालियर (07:25/07:27), आगरा कैंट (09:10/09:15) एवं मथुरा जं. (10:00/10:02) होते हुए हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पर दोपहर 14:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 07622 (हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़) प्रत्येक रविवार को अप्रैल माह की 12, 19, 26 तथा मई माह की 3, 10, 17, 24 एवं 31 तारीख को कुल 08 फेरों में संचालित होगी।
यह गाड़ी हज़रत निजामुद्दीन से रात्रि 21:40 बजे प्रस्थान कर मथुरा जं. (23:14/23:16), आगरा कैंट (23:55/00:00), ग्वालियर (01:45/01:47), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (03:15/03:20), बीना (05:45/05:47), भोपाल (07:17/07:22), इटारसी (08:45/08:55), खंडवा (11:20/11:25), भुसावल (13:25/13:30), जलगांव (13:55/13:57), मनमाड (16:10/16:25), औरंगाबाद (18:55/19:00), जालना (19:53/19:55), परतूर (20:34/20:35), सेलू (20:55/20:56), परभणी (22:28/22:30) एवं पूर्णा (23:20/23:30) होते हुए नांदेड़ स्टेशन पर रात्रि 00:35 बजे पहुंचेगी।
इन विशेष ट्रेनों में 2एसी, 3एसी, स्लीपर तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं।














