अशोक अग्रवाल को सोशल एक्टिविस्ट में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड
झांसी। दिल्ली में जगतगुरु स्वामी पीठाधीश्वर महाराज भैरव धाम के सानिध्य में मशहूर फिल्मी अदाकारा एवं क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन से सोशल एक्टिविस्ट में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड प्राप्त कर चुके झांसी कल्चरल सोसायटी के संरक्षक डॉ अशोक अग्रवाल काका को सोसाइटी के कार्यक्रम में अभिनंदन करते हुए झांसी कल्चरल सोसायटी गर्वित हुयी।
झांसी कल्चरल सोसायटी के संरक्षक इं. रविकांत दुबे के सानिध्य व संस्थापक अध्यक्ष कुमार बिपिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ अशोक अग्रवाल काका का सम्मान किया गया | इस अवसर पर अजय सिसोदिया, बंटी वशिष्ठ, दिनेश यादव, राकेश मेहरोत्रा, संजीव मेहरोत्रा, जितेन्द्र पाल, राजीव खेरा, आकाश लक्षकार, प्रभात सविता, पवन कुमार श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल मौर्या, अजय राठौड़, राकेश पांचल, भागवत भूषण झा, प्रकाश लिखधारी इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे |














