बस डिपो एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा
झांसी। नगर विधायक रवि शर्मा के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी में पीपीपी मॉडल पर एक अत्याधुनिक रोडवेज बस डिपो स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी परिवहन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा दी गई।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत झाँसी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। यह बस डिपो एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहाँ यात्रियों को रेस्टोरेंट, आधुनिक प्रतीक्षालय, आरओ पानी, विभिन्न दुकानें और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इस परियोजना के शुरू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।














