महिला कल्याण संगठन रेलवे ने बढ़ाया सम्मान 

झांसी। महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मण्डल द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेतवा क्लब में महिला आर.पी.एफ. कर्मचारियों के लिये “हमारी राष्ट्र शक्ति और हम” की थीम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यकम में संगठन की पदाधिकारियों द्वारा महिला आर.पी.एफ. कर्मचारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और नारी शक्ति के गीत पर प्रस्तुतियां की गई।

इस  दौरान संगठन की अध्यक्षा रेनू गौतम ने कहा कि “भारत की नारी अब भारत विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जैसे सेवा, शिक्षा, सुरक्षा, विज्ञान, तकनीकि में कँधे से कँधे मिलाकर आगे बढ़ रही है और अपनी सफलता बुद्धिमत्ता से भारत के विकास में पूर्ण योगदान दे रहीं है”। इसलिये हमारा फर्ज भी बनता है कि हम भी रेलवे सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ायें और उनके कार्य के प्रति अपनी भावनाओं को उनके साथ साझा करें। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान महिला आर.पी.एफ. कर्मचारियों ने संगठन की पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
कार्यक्रम में संगठन की उपाध्यक्षा शालनी वर्मा, अनीता मौर्य, गुंजन निगम, सचिव मोनिका गोयल, सह सचिव गौरी यादव, पूनम तलरेजा, प्रियंका गुप्ता, माधुरी सिंह, ् मधु तोमर, सुमन शर्मा, (डा0) शाशिनाथ, मधुलिका उपस्थित रहीं। आभार गौरी यादव द्वारा व्यक्त किया गया।