युएमआरकेएस द्वारा गाड़ी संख्या 20178 के क्र्यू, ट्रेन मैनेजर व केन्द्रीय मंत्री का स्वागत

0
36

आगरा। आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के लिए नई गाड़ी 20178 /20177 शुरू हुआ। इसका संचालन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पर सांय 06:45 बजे हरी झंडी दिखाकर का किया। यह सुपरफास्ट ट्रेन आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

गाड़ी सं.- 20178 आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को संचालन होगा। गाड़ी सं.- 20177 असारवा (अहमदाबाद) से 09 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को संचालन होगा। आगरा से 18:45 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 11:00 बजे आगमन होगा। असारवा से अपरान्ह 15:00. बजे प्रस्थान कर आगरा छावनी सुबह 07:14 पर आगमन होगा वाया गंगापुरसिटी सवाईमाधोपुर उदयपुर सिटी हो कर चलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने ट्रेन का संचालन कर रहे लोको पायलट बृजमोहन, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट उमेश मीणा एवं ट्रेन मैनेजर एस एस चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर DURCC सदस्य राकेश अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष हरी बल्लभ दीक्षित, मण्डल मंत्री बंशी बदन झा, उदय सिंह मीणा, आर के गौतम, राजीव कुमार राकेश मीणा, राजन सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here