“मुद्रा बैंकिंग एवं वित्तीय नीतियाॅ ” पर संगोष्ठी, शोध-पत्र पढ़े गए 

0
6

झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “मुद्रा बैंकिंग एवं वित्तीय नीतियाॅ ” (Money, Banking and Financial Policy) विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मुद्रा, बैंकिंग प्रणाली तथा सार्वजनिक वित्त के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था।

सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर नूतन अग्रवाल प्रभारी अंग्रेजी विभाग ने कहा इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेमिनार की अध्यक्षता प्रोफेसर उमारतन यादव प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग ने की तथा संचालन डॉ प्रशांत ने किया, अंत में प्रोफेसर मंजरी दमेले ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में लगभग 150 छात्र छात्राओं द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन किया गया। इस अवसर पर शोध छात्र राहुल की उपस्थिति सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here