बीकेडी में वैल्यू एडेड कोर्स का समापन, विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

0
11

झांसी। 09 अप्रैल को बुंदेलखंड कॉलेज में स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों के लिए आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स “Entrepreneurship and Soft Skills (BKDVAC-03)” का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, स्टार्टअप संस्कृति, आत्मनिर्भरता एवं व्यक्तित्व विकास में सॉफ्ट स्किल्स की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी सॉफ्ट स्किल्स अत्यंत आवश्यक हैं, जो विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों में सफल बनाती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय की NAAC समन्वयक प्रो. नूतन अग्रवाल, कोर्स समन्वयक डॉ. अरुण कुमार तथा वाणिज्य संकाय के डॉ. हिमानी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अंकित कुमार नायक, डॉ. रवेंद्र सिंह यादव (इतिहास विभाग), डॉ. आदित्य सिंह (विधि विभाग) सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here