चोरी की रेल संपत्ति व बाइक सहित एक बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार

0
10

झांसी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चोरी की रेल संपत्ति को मोटरसाइकिल पर ले जाते एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

09 अप्रैल को आरपीएफ की आउट पोस्ट मोंठ के उप निरीक्षक जे. पी. यादव अपने हमराही स्टाफ के साथ सेक्शन गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक ऐरच रोड स्टेशन के दक्षिण यार्ड में रेल संपत्ति चोरी कर मोटरसाइकिल से ले जाने की फिराक में हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा ऐरच स्टेशन के दक्षिण यार्ड स्थित पुराने स्टेशन भवन के पास दबिश दी गई, जहां से दो युवकों को मोटरसाइकिल व प्लास्टिक की बोरी सहित पकड़ा गया। इनके नाम छोटू कुमार (उम्र 19 वर्ष) एवं एक बाल अपचारी (उम्र 14 वर्ष), निवासी ग्राम सेसा, थाना पूछ, जनपद झांसी हैं।

तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरी में रेल सम्पत्ति जोगल प्लेट, पेंड्राल क्लिप, नट-बोल्ट एवं एक रेलवे लाइन क्लिप बरामद की गई, जिनका कुल वजन लगभग 28.700 किलोग्राम है। जब्त रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत 1400 रुपये आंकी गई है। दोनों के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट उरई (आउट पोस्ट मोठ) पर धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं धारा 147 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here