#Jhansi डीएसए क्रिकेट स्टेडियम में 4 करोड़ से राष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइट्स

0
38

डीआरएम ने किया भूमि पूजन सम्पन्न

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा डी.एस.ए. क्रिकेट स्टेडियम, झांसी में चार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर की नवीन फ्लड लाइट्स लगाये जाने का शिलान्यास किया गया I

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने डी.एस.ए. क्रिकेट स्टेडियम, झांसी में लगाई जा रही राष्ट्रिय स्तर की नवीन फ्लड लाइट्स के निर्माण कार्य का ले-आउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया तथा एवं कार्य की बारीकियों को जाना I सभी विवरण से संतुष्ट होने के उपरान्त उन्होंने ग्राउंड पर विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया तदुपरांत शिलापट का अनावरण किया I उल्लेखनीय है कि हाल ही में माह फरवरी में सभी सुविधाओं से युक्त राष्ट्रीय स्तर का नवीन पवेलियन बिल्डिंग का भी शिलान्यास मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया था जिसका कार्य भी प्रगति पर है।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद खिलाड़ियों को डी.एस.ए. क्रिकेट स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं के साथ मैच खेलने व देखने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी । इसका निर्माण इस तरह किया जा रहा है ताकि भविष्य में यहाँ बी.सी.सी.आई. द्वारा संचालित विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं एवं रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित कराए जा सकें। यह डी.एस. ए. रेलवे मैदान रेलवे स्टेशन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को भी काफी सुविधा होगी।

अपर मंडल रेल प्रबंधक व मंडल खेल अधिकारी नंदीश शुक्ल ने बताया कि डी.एस.ए. क्रिकेट स्टेडियम, झाँसी में लगभग 04 करोड़ की लागत से लगाई जा रही राष्ट्रिय स्तर की नवीन फ्लड लाइट्स के 35 मीटर ऊँचे 6 नंबर फ्लड लाइट मास्ट लगाये जाएँगे। इससे पूरे मैदान में राष्ट्रीय स्तर के मैच में दी जाने वाली रोशनी यहाँ भी उपलब्ध होगी जिससे डे-नाईट मैच खेले जा सकेंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है । डी. एस. ए. फुटबॉल मैदान के नवीनीकरण हेतु रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली को एक प्रस्ताव भेजा गया था जिसके लिए रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 1.3 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है जिसका भी निर्माण जल्द ही प्रारंभ कर दिया जायेगा। रेलवे कर्मचारी/खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। इस सुविधाओं के हो जाने से न केवल झाँसी, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों हेतु बुनियादी ढाँचा मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक( इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियंता अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजिनीयर नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर,  सहायक मंडल खेलकूद अधिकारी व मंडल अभियंता(मुख्यालय) रविकांत नवीन, (सहायक मंडल विद्युत अभियंता) हेमंत तिर्की  एवं विधुत विभाग के वरिष्ठ खंड अभियंता  संजीव निरंजन, भारत साहू ,विवेक वर्मा, अभिलाष साहू सहित झाँसी मण्डल के अन्य अधिकारीगण, निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा मण्डल खेलकूद सचिव पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अरविंद कपूर, मण्डल खेलकूद सहसचिव प्रतीक मजूमदार एवं ग्राउंड अन्य स्टाफ कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here