बुनिमो ने कार्रवाई के कागजातों के लिए धरना प्रदर्शन किया, 15 दिन का आश्वासन मिला
झांसी। जेडीए से बिना मानचित्र स्वीकृति करवाए एवं गैर भू उपयोग वाली भूमि पर अवैध निर्माण एवं चिकित्सा व सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर सरेआम नर्सिंग होम्स का धड़ल्ले से संचालन कर ज़िंदगियों से खिलवाड़ करने के मामले में ज्ञापन, प्रदर्शन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सरकारी मशीनरी की निष्पक्षता को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
जिम्मेदार अफसरों को जगाने व नर्सिंग होम्स निर्माण से संबंधित नियमावली, अभी तक कार्यरत नर्सिंग होम्स को जेडीए द्वारा दिए गए नोटिस एवं कृत कार्यवाही की कॉपी के लिए मजबूर होकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में आज झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय के द्वार पर धरना प्रदर्शन किया तब कहीं 15 दिन में उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला। यह आश्चर्यजनक रहा कि कम्प्यूटर के युग में जेडीए तत्काल कागजात उपलब्ध कराने को 15 दिन का समय मांग रहा है, इससे स्पष्ट है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष भानु सहाय ने बताया कि जेडीए व अग्नि शमन विभाग की कथित मिलीभगत/अनदेखी के चलते झांसी में मानकों को ताक पर रख कर नर्सिंग होम्स कार्य कर रहे हैं। अग्नि शमन की नर्सिंग होम के लिए बनी नियमावली के विपरीत मात्र छोटा सा यन्त्र लगवाकर अग्नि शमन विभाग अनुमति पत्र जारी कर रहा है। प्रदूषण विभाग को भी कोई लेना देना नही है कि चिकित्सीय अपशिष्ट को कैसे और कहां नष्ट किया जाए तथा नर्सिंग होम में प्रदूषण की स्तिथि कैसी है ये जांच की ही नहीं की जाती।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैसे अनुमति जारी कर अवैध नर्सिंग होम्स का संचालन करवा रहे हैं। जेडीए के भवन निर्माण के मानकों के विपरीत, बिना बेसमेंट के नर्सिंग होम्स बन गये/बन रहे। इन सभी गंभीर विषयों पर अनेक बार मुख्यमंत्री, मंडल आयुक्त एवं जिला अधिकारी से शिकायत करने पर जांच के नाम पर जांच करके शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अनेक बार आयुक्त, जिला अधिकारी, नगर मैजिस्ट्रेट, संबंधित अधिकारियों को नर्सिंग होम बनाने के लिए नियमावली, अभी तक कार्यरत नर्सिंग होम्स को उनके विभाग द्वारा दिए गए नोटिस एवं कृत कार्यवाही की कॉपी मोर्चा अध्यक्ष को उपलब्ध कराने को कहा गया परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना कर अपनी जेब भरने में लगे इन अधिकारियों ने कागज आठ माह गुजरने के बाद भी नहीं दिए जिस कारण प्राइवेट नर्सिंग होम्स इतनी कमियों के बाबजूद धडेल्ले से कार्य कर रहे है।
आज जब संबंधित कारवाई के कागज लेने सचिव झांसी विकास प्राधिकरण के पास मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में महामंत्री अशोक सक्सेना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, हनीफ खान, प्रदीप झा, जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप, गोलू ठाकुर, राहत कुरैशी, अभिषेक तिवारी, राजेश लोहिया, जावेद खान आदि पहुंचे तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर मोर्चा की टीम विकास प्राधिकरण के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ कर नारे बजी करने लगी।
स्थिति को देखते हुए धरने पर बैठे मोर्चा के योद्धाओं से अनेक बार प्राधिकरण ने बात करने की कोशिश कि जिसे मोर्चा बार बार ठुकराता रहा। अंत में प्राधिकरण सभी दस्तावेज 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। देखना है कि आश्वासन पूरा होगा भी या नहीं या फिर कोई बहाना कर टालमटोल कर दिया जाएगा।














