08 मोबाईल फोन, 81,180 रूपये, ताश बरामद
झांसी। 09 अप्रैल को सायं 19.25 बजे थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा जयप्रकाश चौबे व प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर शुभम उर्फ केला पुत्र देवलाल वर्मा के मकान सीपरी बाजार में छापा मारा। इस कारवाई में मकान के अंदर जुआ खेलते आठ व्यक्ति पकड़े गए। पुलिस टीम ने मौके से 08 मोबाईल फोन, 81,180 रूपये, ताश बरामद कर लिए।
पकड़े गए आरोपी के नाम विजय खटिक पुत्र स्व० कामता प्रसाद निवासी दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली, विजय तिवारी पुत्र श्री गोविन्द दास निवासी नगरा थाना प्रेमनगर, राजकुमार बाल्मिक पुत्र स्व० लालाराम निवासी मो० नई बस्ती थाना कोतवाली, प्रमोद कुमार कोरी पुत्र स्व० काशीराम निवासी मो० नगरा, फिरोज खान पुत्र नोसे खान निवासी गली नं० 02 नन्दनपुरा थाना सीपरी बाजार, अहसान अली पुत्र शौकीन निवासी ताज कम्पाउण्ड मो० नन्दन पुरा थाना, मोहन गौतम पुत्र रामलाल निवासी मो० आवास विकास थाना सीपरी बाजार, रवि यादव पुत्र रमेश यादव निवासी मो० नई बस्ती थाना कोतवाली बताए गए हैं।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाईल फोन व माल जामातलाशी कुल 11,950 रू० नगद तथा बरामदशुदा माल फड़ कुल 69,230 रु० नगद व 104 ताश पत्ते (कुल रूपये 81,180) बरामद लिए। आरोपी के विरुद्ध धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 112 बीएनएस पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।














