पुलिस ने दबोचा जंगल में छिपा आरोपी 

झांसी। जिले के थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र में नाबालिक के साथ 65 वर्षीय अधेड़ ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से दबोच लिया है।

पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 10 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने खेत पर थी वही निकटवर्ती खेत के मालिक कस्बे के मोहल्ला फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद लड़की ने घर आकर अपने साथ हुई दुराचार की जानकारी दी। इस पर पीड़िता की मां आरोपी के घर उलाहना देने गई तो उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष चंदन पांडे ने तत्काल नाबालिग लड़की को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मऊरानीपुर भेजा जहां महिला डॉक्टर उपलब्ध न होने की वजह से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए झांसी भेजा गया है। गौरतलब रहे कि पीड़िता के पिता की मृत्यु हो चुकी है।

इधर, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए थाना अध्यक्ष चंदन पांडे द्वारा गठित की गई पुलिस टीम ने कई जगहों पर दबिश दी गई । इसी क्रम में पुलिस ने लठवारा के जंगल में बरसते हुए पानी मे खोजबीन की जहाँ बड़ी मशक्कत के बाद जंगल मे छुपा बैठा हुआ दुराचार का आरोपी नजर आया जिसे पुलिस गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दास उर्फ भग्गू प्रजापति पुत्र वल्देव उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी टोड़ी फतेहपुर मुहल्ला फतेहपुर बताया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ जारी है। थाना अध्यक्ष के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 376 पास्को एक्ट sc-st के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।