झांसी। 11 अप्रैल को थाना बरुआसागर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कम्पनी बाग के बगल से जा रही रोड के कोने में सार्वजनिक स्थान पर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये मोहम्मद अकील पुत्र अब्दुल अजीज निवासी-मोहल्ला सनोरा, प्राशू राय पुत्र नन्द किशोर राय निवासी-मु० खटिकियाना, सोम झा पुत्र हरप्रसाद निवासी-कटरा थाना-बरुआसागर, जनपद-झाँसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन व जामातलाशी से 3,100/- रुपये बरामद कर लिए धारा 13 जी. एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
इसके पूर्व चिरगाँव थाना पुलिस ने जुआ और सट्टा विरोधी अभियान के तहत IPL मैच पर दांव लगा रहे चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 अप्रैल को रेलवे अंडरब्रिज के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और नकद धनराशि बरामद की है। गिरफ्तार सट्टेबाजों की पहचान मोहम्मद फारुख, शैलेश गुप्ता, अमिताभ और हृदेश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।














