झांसी–खुर्दा रोड (VGLJ–KUR) समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार

0
21

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड के मध्य संचालित समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग एवं ठहराव के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

विस्तारित संचालन के अंतर्गत गाड़ी संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 17.04.2026 से 15.05.2026 तक कुल 05 फेरे लगाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01930 खुर्दा रोड से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए प्रत्येक रविवार को 19.04.2026 से 17.05.2026 तक कुल 05 फेरे संचालित की जाएगी।

इस विशेष ट्रेन की कोच संरचना में कुल 20 आईसीएफ कोच सम्मिलित होंगे, जिनमें 10 स्लीपर (GSCN), 03 थ्री-टियर एसी (ACCN), 01 टू-टियर एसी (ACCNW), 04 सामान्य (GS) तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं। यात्रीगण इन ट्रेनों में यात्रा हेतु अपने टिकटों का आरक्षण रेलवे के अधिकृत आरक्षण काउंटरों अथवा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here