झांसी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट 2022 के विरोध में नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा की।

आज केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में प्रातः 11 बजे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 पेश किया गया। इसके विरोध में ऊर्जा विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करते हुए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 का विरोध किया।
इसी क्रम में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजिनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश सहित जनपद शाखा झांसी में भी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में विभागीय अन्य सेवा संगठनों ने भी प्रतिभाग किया।

प्रातः 10 बजे संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य अभियंता वितरण झांसी क्षेत्र झांसी कार्यालय प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित हुए और विरोध करते हुए केंद्र सरकार से उक्त बिल को वापस लेने के लिए मांग की। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष इं० अजय कुमार ने कहा की इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 उपभोक्ताओं, किसानों एवं कर्मचारी हित में नहीं है। एक ओर जहां उपभोक्ताओं के लिए विद्युत तो महंगी होगी ही वहीं दूसरे ओर किसानों को लालटेन युग में जीने को विवश होना पड़ेगा।

सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष इं० सुनील कुमार ने कहा की निजीकरण विभाग हित में नहीं है और यदि यह बिल पारित हो जाता है तो प्रबंधन के लिए निजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा। क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं० मुकेश चौरसिया ने कहा की इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2022 पारित होने के बाद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निजीकरण की आग में विभाग को धकेल दिया जाएगा जिससे ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत लाखों अधिकारियों, कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में होगा।

सभाध्यक्ष इं० रामकुमार ने भारी संख्या में उपस्थित हुए पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति एकता और विश्वास को बनाए रखने की अपील की ओर निर्देशित किया की केंद्रीय कार्यकारणी द्वारा जो भी आगे निर्देश दिए जाएं उनका पालन करना सुनिश्चित किया जाए। विरोध सभा में सहायक अभियंता इं० कन्हैया लाल, इं० शिव कुमार कुशवाहा, इं० दिनेश मौर्य, इं० धर्मेंद्र कुमार, इं० अनिल सागर, इं० मनोज कुमार सोनी, इं० ललतेश यादव अवर अभियंता इं० अनिल कुमार, इं० चंद्र प्रकाश, इं० सोहेल, इं० रामनरेश शाक्य, इं० दीपक कुमार, इं० विक्रम सिंह, इं० सैलेंद्र कुमार, इं० रितिक गुप्ता, इं० लक्ष्मी नारायण, इं० उमेश राजन, इं० चंद्रभान, इं० एस के सेन, इं० हरिओम, इं० वैभव, इं० दीपा कुशवाहा सदस्य उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता इं० रामकुमार ने व संचालन इं० रोहित कुशवाहा जनपद सचिव झांसी ने की।