झांसी । झांसी सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया ने समर्थकों के काफिले के साथ ईसाई टोला, नन्दनपुरा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर विजयश्री दिलाने के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा विज़न एकदम साफ है। दूसरे सिर्फ विकास – विकास की दुहाई दे रहे हैं। हम जानते हैं कि रचनात्मक और क्षमता से भरपूर उत्तर प्रदेश के युवक और युवतियां भी हमारे देश का भविष्य हैं। युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होता है। जहॉ का युवा खुशहाल वो देश खुशहाल होता है लेकिन यूपी का युवा सबसे ज़्यादा बदहाल हो गया और उनका भविष्य खतरे में है। न युवा के पास नौकरी है और न कोई रोजगार।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सात करोड़ युवाओं के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्व है। कांग्रेस पार्टी ने एक खाका तैयार किया है। कांग्रेस प्रदेश के 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी।आउटसोर्सिंग की व्यवस्था बन्द की जायेगी और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जायेगा। संविदा कर्मचारियों को चरणबद्व तरीके से नियमित किया जायेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज, नावेद खान, इम्तियाज हुसैन, नरेश चन्द्र बिल्हाटिया, विवेक बाजपेयी, मनोज गुप्ता, अरविन्द बब्लू पार्षद, विकास खत्री, मुकेश अग्रवाल, इदरीस खान, राजेन्द्र शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अखलाक मकरानी, सुरेन्द्र सक्सेना, सलिल रिछारिया, शफीक अहमद मुन्ना, युवराज सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष जैन समाज पिंकी जैन,पंकज मिश्रा नोटा, हजरत खान, मिजान मकरानी, अवनीत रावत, मो0 अजहर, अरविन्द पाराशर, सुनील राय, राजकुमार आजाद, रमेश पाराशर, मुन्ना खान, प्रेम यादव, गिरिराज गोस्वामी ने फूल बरसा कर राहुल रिछारिया का स्वागत किया और विजयी होने का आर्शीवाद दिया।

इस दौरान राहुल की धर्मपत्नी डॉ0 आकांक्षा रिछारिया ने शहर क्षेत्र में महिला कार्यकत्रियों के साथ सघन जनसम्पर्क किया। उनके साथ नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, मुन्नी देवी अहिरवार, आशिया सिद्दीकी, इन्दिरा रायकवार, प्रेमवती, ऊमा, हेमा, रंजना, उमा रजक, पार्वती, कमला, गायत्री, किरन साहू, चेतना रजक, कमला और गायत्री मौजूद रहीं।