– स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी व एसएसपी द्वारा पुलिस ध्वजा रोहण कर दी सलामी
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मयों को प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये
झांसी। 76वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस उप महा निरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी जोगेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन झांसी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। राष्ट्र के नाम अपने उद्बोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर क्रांतिकारी जवानों की गौरव गाथा के बारे में बताया गया।
अपने सेवा के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा दिये गये सेवा चिन्हों को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अत्यन्त कर्मठता से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके परिश्रम, लगन एवं निष्ठा पूर्वक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जनपद के समस्त थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन झांसी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत सेफ हाउस में जनपद कानपुर के बिकरू गांव में घटित घटना में शहीद हुए आरक्षी सुल्तान सिंह के परिवारीजन के साथ भोज किया तथा शहीद आरक्षी के पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण को सम्मानित किये जाने के क्रम में जीआरपी आगरा में तैनाती के दौरान कां0 रणजीत सिंह द्वारा लम्बे समय से पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रदान किये गये सिल्वर पदक (प्रशंसा चिन्ह) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी महोदय द्वारा आरक्षी रणजीत सिंह को प्रदान किया गया।