झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय झांसी में जनता के लिए प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार कराया गया। इसका उदघाटन जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कानपुर अंचल नीलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया।

प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार कार्य भारतीय स्टेट बैंक झाँसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक संतोष कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण हुआ। प्रतीक्षालय में सौंद्रयीकरण के साथ साथ जनता के बैठने के लिए उत्तम व्यावस्था की गयी है। जिसमें गर्मी से राहत के लिए पंखे लगाए गए हैं व पीने लिए शीतल जल की व्यावस्था के लिए वॉटर कूलर भी लगाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के इस कार्य की सराहना की गयी है।