झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय सनसनी फ़ैल गई जब बुर्का में संदिग्ध युवक पकड़ा गया। युवक की बुर्का पहनकर स्टेशन पर मौजूदगी रहस्यमय बनी रही।

दरअसल, गुरुवार को प्रातः डीआरएम की आगवानी के कारण स्टाफ विशेष रूप से सतर्क था। इस दौरान स्टेशन मास्टर ने एक संदिग्ध बुर्कानशीन को प्लेटफार्म नंबर एक पर देखा। उसकी चालढाल वह पैरों में जूते देख बुर्का में पुरुष के होने का संदेह होने पर उन्होंने उसे रोक लिया।

इसके बाद जब बुर्काधारी से पूछताछ की गई तो पर्दाफाश हो गया। बुर्का के अंदर दाढ़ी धारी पुरुष निकला। उसे तत्काल जीआरपी ने घेरे में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता जब बताया तो सभी हतप्रभ रह गए। बुर्का धारी युवक हिन्दू निकला। उसने अपना नाम आकाश चतुर्वेदी निवासी नरसिंह राव टोरिया कोतवाली झांसी बताया। उसके पास कानपुर ट्रेन का टिकट था, किंतु पुराना। युवक यह नहीं बता पाया कि उसने बुर्का क्यों पहना और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। बुर्का पहन कर स्टेशन क्यों पहुंचा था।

इस संदिग्ध युवक को जीआरपी थाने ले जाया गया। थाने में युवक का पिता पहुंचा और उसने जो कुछ बताया उससे लगता था कि वह दोहरा चरित्र निभाने का शौकीन है। फिलहाल जीआरपी ने कोई कार्रवाई नहीं कर उसे चलता कर दिया। उक्त मामला दिन भर चर्चाओं में रहा और लोग अपने अपने तरीके से किस्से गढ़ते रहे।