हुक्कावारों पर शीघ्र होगी बड़ी कार्रवाई, गांजा बिक्री स्थल से 9 लाख 80 हजार रूपये बरामद

झांसी। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में झांसी में भी पुलिस द्वारा लगभग 112 संभावित स्थानों पर दबिश/चेकिंग की गयी है। इसमें जनपद के थाना कोतवाली में 2, थाना सीपरी बाजर में 1, थाना रक्सा में 1, थाना बबीना में 1, थाना टहरौली में 1, थाना उल्दन में 1, थाना समथर में 1, थाना चिरगांव में 1, थाना पूँछ में 1, थाना मऊरानीपुर में 1, थाना लहचूरा में 2, थाना गरौठा में 1, थाना गुरसरांय में 3, थाना एरच में 1 अभियोग कुल 18 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह ने बताया कि सम्बंधित थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी जिनके कब्जे से लगभग 19 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कीमत करीब 95 हजार रूपये तथा गांजा विक्रय स्थान दुकान से 9 लाख 80 हजार रूपये बरामद हुए है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित थानों पर सुसंगत धाराओं के तहत 18 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। हुक्का बार पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चैकिंग की गई थी पर पकड़ा कोई नहीं गया। उन्होंने बताया कि शीघ्र हुक्का बार पर कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1. आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद निवासी अलीगोल खडकी अन्दर कामरान नक्से वाले घर के पास थाना कोतवाली झाँसी उम्र 22 वर्ष
2. शँकर वंशकार पुत्र स्व. छिदामीलाल निवासी मछली मार्केट डडियापुरा थाना कोतवाली झाँसी उम्र 20 वर्ष
3. रहीस उर्फ पप्पू पुत्र कमरूद्दीन नि0 52/11 काशीराम कालोनी थाना सीपरी बाजार झांसी उम्र करीब 40 वर्ष
4. महेन्द्र कुमार झाँ पुत्र स्वःपन्नालाल झाँ निवासी डेली थाना रक्सा जिला झाँसी उम्र करीब 51 वर्ष
5. बलवान यादव पुत्र स्व मातादीन निवासी ग्राम रसोई थाना बबीना जिला झाँसी उम्र करीब 51 वर्ष
6. पंकज यादव पुत्र बसन्त कुमार यादव नि0 ग्राम टहरौली किला थाना टहरौली जनपद झांसी उम्र करीब 29 वर्ष
7. राजू कुशवाहा पुत्र श्री लल्ली सिंह नि0ग्राम टिकरी थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी उम्र करीब 25 वर्ष
8. चन्द्रपाल अहिवार पुत्र स्व0 श्री भागीरथ उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम सेरसा थाना पूँछ जिला झाँसी
9. श्रीराम पुत्र स्व0 हरदास नि0 ग्राम पहाडी बुजुर्ग थाना चिरगाँव जिला झाँसी उम्र करीब 51 वर्ष
10. जितेन्द्र सिंह आदिवासी पुत्र केवल सिंह आदिवासी निवासी ग्राम थरेट थाना थरेट जिला दतिया म0प्र0 उम्र 28 वर्ष
11. ब्रजराज सिंह उर्प छोटू पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम बडागाँव थाना मऊरानीपुर झाँसी उम्र 28 वर्ष
12. अरुण कुमार पुत्र भगवत नारायण उम्र 49 वर्ष नि0 ग्राम घाट लहचूरा थाना लहचूरा जिला झासी
13. महेन्द्र सिंह पुत्र झक्की उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम घाट लहचूरा थाना लहचूरा जिला झींस
14. जितेन्द्र कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम मारकुआँ थाना गरौठा जिला झांसी उम्र करीब 22 वर्ष
15. धनप्रसाद उर्फ वीरू साहू पुत्र अयोध्या प्रसाद साहू नि0 ग्राम मडोरी थाना गुरसरांय जिला झासी उम्र करीब 28 वर्ष
16. रवि उर्फ बिक्की पुत्र हरकिशन महाजन नि0 इस्किल बुजुर्ग थाना एरच जनपद झांसी
17. नरोत्तम दास उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद नि ग्राम0 नुनार थाना गरौठा जिला झासी उम्र करीब 36 वर्ष
18. धर्मेन्द्र सिह पुत्र रामप्रताप सिह नि0 ग्राम नुनार थाना गरौठा जनपद झाँसी उम्र करीब 48 बर्ष