झांसी। अन्तराष्ट्रीय पर्वतारोही जिलाधिकारी झांसी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हीरोज मैदान पर हॉकी जादूगर पदम भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित फुटबॉल व शतरंज प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर मेजर ध्यानचंद हीरोज क्लब क्रीड़ा विकास समिति की ओर से धन्यबाद ज्ञापित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु स्वयं ओलंपियन अर्जुन एवर्डी और समिति के अध्यक्ष अशोक ध्यांचन्द व समिति के अन्य पदाधिकारियों बृजेन्द्र यादव, इसरत हुसैन, कन्हइया कपूर, अशोक सेन पाली, तुषार सिंह जिलाधिकारी निवास पर पहुंचे। वहां सभी ने जिलाधिकारी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।