गुरुओं से आशीर्वाद लेकर भावुक मन से विदा हुए विद्यार्थी 

0
18

राजकीय प्राथमिक विद्यालय इगरिया रुँद्ध में विदाई समारोह व पुरस्कार वितरण

झांसी। बबीना ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम डगरिया रुँद्ध स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ग्राम प्रधान भगवान दास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अथितियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के नृत्य और गीतों ने उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भगवान दास ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एआरपी (ARP) डॉ. अखिलेश गोस्वामी, सुनील गुप्ता और डॉ. अचल सिंह ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजना वर्मा की देखरेख में आयोजित इस समारोह में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वि‌द्यालय स्टाफ राजाबेटी, अरुण शर्मा, रजनी और अनीषा बेगम ने बच्चों को उपहार भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी।

बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कक्षा 5 के छात्र अपने गुरुओं से आशीर्वाद लेकर भावुक मन से विदा हुए। कार्यक्रम का संचालन और समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी ज‌द्दन चच्चा, जानकी, शमा बेगम, उमरा, फिरोज, जाकिर, मनोज, पुष्पा, नीरज, प‌द्मिनी, मंगल सिंह, तारावती, करन और वर्षा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापिका अंजना वर्मा एवं समस्त स्टाफ राजाबेटी, अरुण शर्मा, रजनी और अनीषा बेगम एवं रागिनी की गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में:

कक्षा 1: आयु, कार्तिक, परी।

कक्षा 2: मायरा, आर्यन, जीविका।

कक्षा 3: यमी, अलीशा, अर्नव ।

कक्षा 4: अल्वीरा, आफरीन, कजरी।

कक्षा 5: अंजलि, काजल, समद।

कक्षा 5 के छात्र अपने गुरुओं से आशीर्वाद लेकर भावुक मन से विदा हुए। प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here