– भाजपा नेता ने कराया मुकदमा दर्ज, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

झांसी। ब्राह्मण समाज के खिलाफ पोस्ट डाल कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास महंगा पड़ गया। आरोपी के खिलाफ जनपद के थाना टहरौली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब आरोपी फरार हो गया है।

टहरौली क्षेत्र अंतर्गत निवासी सपा समर्थित छुटभैया नेता धनसिंह यादव पिछले कई दिनों से ब्राह्मण जाति के लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा था। ब्राह्मण समाज द्वारा आपत्तिजनक पोस्टों पर विरोध दर्ज करवाया गया और टहरौली और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों ब्राह्मण एकजुट होकर टहरौली थाना पहुँचे उन्होंने प्रशुक्षु पीपीएस एवं थाना प्रभारी टहरौली स्वेता कुमारी को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शान्त करवाया और तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।

शिकायती पत्र में राजकुमार दीक्षित उर्फ रिंकू दीक्षित ने आरोप लगाया कि धन सिंह यादव पिछले कुई दिनों से ब्राह्मण जाति को टारगेट करके फेसबुक पर घोर आपत्तिजनक पोस्टें डाल रहा था जिससे राष्ट्रीय अखण्डता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था एवं ब्राह्मणों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं जिसके चलते क्षेत्र के ब्राह्मणों में असंतोष व्याप्त हो रहा था।

राजकुमार दीक्षित उर्फ रिंकू दीक्षित ने बताया कि धन सिंह यादव क्षेत्र का अपराधी व्यक्ति है जिसके खिलाफ पूर्व में भूमाफिया और गैंगस्टर की कार्यवाही हो चुकी हैं। अपने शिकायती पत्र में बताया गया कि धन सिंह यादव विकृत मानसिकता का व्यक्ति है जो ब्राह्मण समाज को सामूहिक बलात्कार करने वाला और गौमांस खाने वाला बताने वाली पोस्टें डाल रहा था। विवादित पोस्टों में आरोपी धन सिंह यादव ने ब्राह्मण जाति के लोगों का डीएनए पेरू जनजाति के लोगों का बता दिया है।

मामला बढ़ता देख टहरौली पुलिस ने राजकुमार दीक्षित उर्फ रिंकू दीक्षित की तहरीर पर आरोपी धन सिंह यादव निवासी ग्राम टहरौली किला, थाना क्षेत्र टहरौली के ऊपर धारा 153 बी, 298 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

शिकायती पत्र देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार दीक्षित उर्फ रिंकू दीक्षित के साथ किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रवक्ता इंजी. रीतेश मिश्रा “राघवेन्द्र”, योगेश त्रिपाठी अजनेरी, आशीष उपाध्याय, संजू बिरथरे, राहुल पस्तोर, आशीष पाण्डेय, सोनू पटसारिया, राजू शुक्ला, विष्णुकांत तिवारी, शुभम समाधिया खिल्लावाडी, मनोज तिवारी, आशीष समेले, ब्रजकिशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।