बीयर कंटेनर व मिर्ची से लदे ट्रक की जोरदार भिड़ंत, चालक घायल
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में बीयर से भरे कंटेनर और मिर्ची लदे ट्रक की जोरदार टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। इस दुर्घटना से कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और बीयर की लूटपाट न हो जाए इसके लिए पुलिस को मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात रहना पड़ा।
यह घटना झांसी-कानपुर हाईवे पर मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर के पास की है जहां मेरठ से बीयर लेकर आ रहा एक कंटेनर की ओवरटेक के चक्कर में मिर्ची से लदे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मिर्ची के बोरे बिखर गए।
इस घटनाक्रम में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से साइड कराकर यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से जैम लग गया।
वहीं घटना के बाद बीयर से भरे कंटेनर की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात कर दी गई क्यों की बीयर की लूटपाट की आशंका थी। ताकि कोई भी व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर सामान को नुकसान न पहुंचा सके। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।












