उरई/झांसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट उरई द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतते हुए रेल सम्पत्ति चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।
10 मार्च को माल गोदाम कार्यालय उरई की सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़कर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट उरई पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई थी। 15 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट उरई पर तैनात उप निरीक्षक देशराज सिंह द्वारा चोरी गई रेल संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम उरई के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान शाहरुख (उम्र 23 वर्ष), निवासी तुफैल पूरवा, इंदिरा नगर, उरई, थाना कोतवाली उरई, जिला जालौन के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्टील की रेलिंग बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 03 आरपी (यूपी) एक्ट में विधिक कार्रवाई की गई।














