झांसी। महाप्रबन्धक, उमरे, प्रयागराज के झॉसी आगमन पर उनके साथ आई महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) प्रयागराज की अध्यक्षा पूनम कुमार, कोषाध्यक्षा अलका मेहता तथा मुख्यालय से आई पदाधिकारियों द्वारा महिला कल्याण संगठन उमरे, झॉसी द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई जू0 हाईस्कूल, गॉधी स्मारक जू0 हाईस्कूल व स्वावलंबन विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पूनम कुमार ने रेनू गौतम, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन झॉसी की उपस्थिति में बेतवा नर्सरी स्कूल में नवनिर्मित एक्टिविटी रूम का उद्घाटन किया तथा रानी लक्ष्मी बाई जू0 हाईस्कूल में वृक्षारोपण किया गया। स्कूल निरीक्षण के दौरान प्रयागराज से आई संगठन की पदाधिकारियों द्वारा स्कूल की शिक्षकाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा इसी उत्साह के साथ कार्य किये जाने के लिये कहा।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा सविता शुक्ला, अनीता मौर्या, सरिका कनौजिया, गूंजन निगम सचिव  मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा गौरी यादव, डॉ शशिनाथ सभी विद्यालयों की चेयर पर्सन क्रमशः प्रियंका गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, सुमन शर्मा, सरिका तिवारी, स्नेह, मधुलिका तथा संगठन की अन्य पदाधिकारी व सदस्यायें उपस्थित रहीं।