उरई। ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष जीआरपी उरई को कण्ट्रोल रुम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ट्रेन नं0-12183 भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना बजरिया जनपद भोपाल म०प्र० में धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष जीआरपी उरई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रेन स्कार्ट कर्मियों को सूचित करते हुए उक्त नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु ब्रीफ किया गया। ट्रेन स्कॉर्ट कर्मियों द्वारा प्राप्त विवरण व फोटो के आधार पर चैकिंग कर उक्त नाबालिग बालिका व अपहरणकर्ता को ट्रेन से बरामद कर थाना जीआरपी उरई पर लाया गया। इसके बाद थाना बजरिया जनपद भोपाल म०प्र० को सूचित किया गया।
सूचना के आधार पर थाना बजरिया जनपद भोपाल म०प्र० से स0उ0नि0 हरीनारायण कुशवाहा व स0उ0नि0 मनोज सिंह तथा बालिका के परिजन थाना जीआरपी उरई उपस्थित हुए। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अपहरणकर्ता व उक्त नाबालिग बालिका को सकुशल भोपाल पुलिस को सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित पाकर परिजन द्वारा जीआरपी पुलिस की प्रशंसा की गयी।
बरामद करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष नागेन्द्र सरोज थाना जीआरपी उरई अनुभाग झाँसी ।
2- हे0का0 सन्दीप कुमार थाना जीआरपी उरई अनुभाग झाँसी।
3- हे0का0 उमाकान्त धाकरे थाना जीआरपी उरई अनुभाग झाँसी ।
4- का0 अभिनेश पाल थाना जीआरपी उरई अनुभाग झाँसी।












