मनोरंजन के साथ खरीददारी हेतु व्यापार प्रोत्साहन मेला

झांसी। लायंस क्लब झांसी सेंटेनियाल के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में 1 अक्टूबर को लायंस डांडिया नाईट का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में मीडिया से क्लब के पूर्व मंडल कैबिनेट सचिव व डांडिया कार्यक्रम संयोजक लायन संजय सिंह, पूर्व मंडल कैबिनेट कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक लायन हरबिंदर सिंह चिब, क्लब अध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल, क्लीब सचिव लायन नवीन श्रीवास्तव एवं क्लब कोषाध्यक्ष लायन गोल्डी श्रीवास्तव रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि नवरात्रि में माँ शक्ति के समक्ष लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में विशाल लायंस डांडिया नाईट का कार्यक्रम है जिसमें भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। लायंस डांडिया नाईट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा व अति विशिष्ट अतिथियों में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम व विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, महापौर रामतीर्थ सिंघल, पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार, विशेष आमन्त्रित अतिथियों में अपूर्व गुप्त निदेशक दैनिक जागरण, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ नरेंद्र सिंह सेंगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में होगा।

कार्यक्रम के पूर्व दिन में 11 बजे से व्यापार प्रोत्साहन मेला लगाया जा रहा है जिसमें 50 व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने स्टाल लगाएंगे, बिज़नेस मेले का उद्घाटन अपूर्व गुप्त निदेशक दैनिक जागरण द्वारा प्रातः 11.30 पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डांडिया व गरबा आयोजित होगा व कार्यक्रम में 50 लकी ड्रा खोलें जाएंगे व विभिन्न प्रतियोगिता होंगी जैसे डांडिया क्वीन, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट सोलो डांडिया, बेस्ट ड्रेस, इत्यादि।कार्यक्रम में खान पान के स्टाल भी लगाए जाएंगे व भीड़ नियंत्रण हेतु सिविल डिफेंस टीम की भी मदद ली जाएगी।