बुनिमो के अध्यक्ष ने पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती करवाया 

झांसी। शारदीय नवरात्र पर भक्त देवी स्थापना व धार्मिक कार्यों में व्यस्त थे, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी लगभग 30 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला को देवी स्वरूपा मान कर सेवा में जुटे थे। उनकी मेहनत व सेवा भाव के चलते महिला का तन तो ढका ही साथ ही उसे उपचार भी मिला। इसे कहते है सच्ची सेवा।

दरअसल, सोमवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय को मेडिकल कॉलेज के पास श्रीजी चौराहे पर लगभग 30 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला निर्वस्त्र सड़क के किनारे पड़ी दिखाई दी। महिला के पेटीकोट पर जगह जगह खून लगा हुआ था। लोग महिला को देखते हुए आ जा रहे थे किंतु किसी की उसकी मदद करने की हिम्मत नहीं हुई। यह देख कर मोर्चा अध्यक्ष का मन द्रवित हो उठा और उन्होंने देवी स्वरूपा की सेवा करने का धर्म निभाते हुए मदद के लिए अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाए पर नही उठे। उन्होंने महिला के शरीर को कपड़ों से इज्जत को ढका। इस दौरान  ए.सी. एम अतुल जी ने मदद की।

भानु ने बताया कि सिविल अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस से पुलिस द्वारा भेजी गई महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। थोड़ी जद्दोजहद के बाद उक्त किरण नामक महिला को इमेरजेंसीय में पलंग नंबर 10 पर भर्ती करवा दिया गया। जिला अधिकारी से मोर्चा की मांग है कि मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के लिए एक आदेश जारी करें की अर्धविक्षिप्त मरीज को इलाज के लिए पहले भर्ती करें। दो दिन महिला पुलिस कर्मी की सुरक्षा में महिला का इलाज करवा दिया जाए। दो दिन बाद इस महिला को किसी महिला आश्रम में पहुंचाने के लिए किसी समाज सेवी संस्था से सहयोग मांगा जाएगा।