झांसी। मानिक चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रमुख कांग्रेसियों की बैठक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आसन्न निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस का जीत का परचम फहराने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।
विशिष्ट अतिथि राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। अध्यक्षीय संबोधन में मनोज गुप्ता ने कहा कि महापौर के चार व पार्षद के लिए चालीस आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी दावेदारों को अपने क्षेत्र में गतिविधि तेज करने को कहा गया है। प्रत्याशियों के आवेदन प्रदेश मुख्यालय भेजे जायेगें। चुनाव संचालन समिति गठित की जायेगी और पदाधिकारी को वार्डो की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

बैठक को मुकेश अग्रवाल, इदरीश खान, देवी सिंह कुशवाहा, विजय तिवारी, सतीश सब्बरवाल, हबीबुर्हमान चंदा भाई, अशोक सक्सेना, आशिया सिद्धीकी, प्रिन्स कटियार, चौधरी माबूद, अशोक तिवारी, शफीक अहमद मुन्ना, संतोष त्रिवेदी,भरत राय, अफसर खान एवं कार्तिक पटैरिया ने संबोधित किया। इस मौके पर राजकुमार सेन, अखलाक मकरानी, रोशनी वर्मा, दीपक निम, इंदिरा रायकवार, अभिषेक कनौजिया, प्रमोद सेठी, राहुल यादव, हामिद अब्बासी, एस नोमान, हुस्ना खान, जे के दोहरे, दुलीचंद कुशवाहा, मनोहर गुप्ता, आरिफ खान, अनिल रिछारिया, मजहर अली, मेवालाल भण्डारिया, विनय उपाध्याय, फारुख शेख, मंसूर अली, रहीशउद्दीन , हरीओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, मनोज तिवारी, हजरत खान आदि उपस्थित रहें। संचालन अमीर चंद आर्य व शाहरुख खान ने किया। अंत में आभार बृजेन्द राय ने व्यक्त किया।