झांसी। कुख्यात अपराधी लेखराज प्रकरण में झांसी के गरौठा के सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने बुधवार को छह घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया। झांसी जिला कारागार से पुलिस उसे अपने साथ गाड़ी में सुरक्षा के बीच ले गई। रिमांड पर पुलिस पूर्व विधायक से घटना को लेकर पूछताछ करेगी। उसे घटना स्थल पर भी ले जाया जा सकता है। पुलिस ने पूर्व विधायक को 72 घंटे की रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अपील की थी, लेकिन न्यायालय ने 6 घंटे की रिमांड ही स्वीकार की।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह को कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज था। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 11 आरोपी जेल में हैं।