सांसद ने लिखा भाजपा की सरकार व विद्युत विभाग के प्रति गहरा रोष 

0
23

झांसी। झांसी – ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता में भाजपा की सरकार व विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। जनहित में इस विषय पर त्वरित और ठोस निर्णय लिया जाए।

उन्होंने बताया कि आम जनता को निम्र परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

1- अचानक बिजली आपूर्ति ठप ) Sudden Power Cut): बैलेंस खत्म होने पर, बिना किसी पूर्व चेतावनी के, रात के समय या छुट्टियों में भी बिजली कट जाती है।

2- मीटर में गड़बड़झाला या फाल्ट के कारण बिल ज्यादा आने की शिकायतें मिल रही (पोस्टपेड से भी ज्यादा) है।

३- ग्रामीण या तकनीकी रूप से अशिक्षित लोगों के लिए ऐप / असहाय/App से रीचार्ज करना मुश्किल हो रहा है।

4- उपभोक्ताओं को लगता है कि मीटर तेज चल रहा है और बैलेंस तेजी से खत्म हो रहा है।

सामान्य मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए यह आर्थिक बोझ असहनीय होता जा रहा है। तकनीक के नाम पर हो रही इस विसंगति के कारण आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

उन्होंने अनुरोध किया है कि

1. जनहित आगामी चुनाव एवं विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए इन स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्ट पेड में बदला /जाए ।

2. स्मार्ट मीटर लगवाए जाने की अनिवार्यता समाप्त की जाए और पूर्व की भाँति ही पोस्ट पेड मीटर से बिल भेजकर बिल जमा कराये जाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here